Homeदेश प्रदेशबाणसागर बांध लबालब: खोले गए आठ गेट, तटीय इलाकों में अलर्ट

बाणसागर बांध लबालब: खोले गए आठ गेट, तटीय इलाकों में अलर्ट

शहडोल। शहडोल जिले सहित आसपास के कैचमेंट एरिया में पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते महत्त्वपूर्ण जल परियोजना बाणसागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बांध प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, जलाशय वर्तमान में 99.47 प्रतिशत तक पूरी तरह भर चुका है, जिसके चलते बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके 08 जलद्वारों (रेडियल गेट्स) को 2.50 मीटर तक खोल दिया गया है।

निचले गांवों को सतर्क रहने के निर्देश: गेट खोले जाने के बाद स्पिलवे के माध्यम से 4060 क्यूमेक पानी लगातार सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। भारी मात्रा में जलप्रवाह होने के कारण सोन नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है और नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। कलेक्टर और जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया है। कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि कोई भी व्यक्ति नदी या नालों के करीब न जाए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News