नई दिल्ली। भारत मालदीव विवाद के बीच रविवार की सुबह मोदी सरकार ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया। वे दिल्ली के साउथ ब्लॉक में मौजूद विदेश मंत्रालय कार्यालय पहुंचे थे। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच वह मंत्रालय पहुंचे थे।
मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर की गई टिप्पणियों पर भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। नाराज करीब चार हज़ार भारतीयों ने मालदीव में होटल बुकिंग रद्द करा दीं। तीन हज़ार हवाई टिकटें रद्द कराई गईं। भारतीय उच्चायुक्त ने भी मालदीव सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति दजऱ् कराई।
भारत के सख्त रुख के बाद मालदीव सरकार ने अपने उन तीनों उप मंत्रियों मरियम शिऊना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को निलंबित कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह दुनिया में पहला मामला है जब किसी एक देश के मंत्रियों को दूसरे देश के नेता के ख़्िाला$फ टिप्पणी के कारण निलंबित किया गया है ।
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा, मालदीव की सरकार विदेशी नेताओं और कुछ शीर्षस्तरीय लोगों के ख़्िाला$फ की गई अभद्र टिप्पणों के बारे में जानती है। ये व्यक्तिगत स्तर पर की गई टिप्पणियां हैं और मालदीव की सरकार इसका समर्थन नहीं करती।





























Views Today : 39
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 1584
Views This Year : 10587
Total views : 111060
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8