बुढ़ार, शहडोल। दिनांक 10 जून को बुढ़ार-धनपुरी मुख्य मार्ग पर बघेल पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयले से लदे एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। तेज गर्मी और शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक आग की ऊंची लपटें उठती देख लोग अपनी-अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होने से टल गया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8