नई दिल्ली। देश में सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में आंकड़े भयभीत करने वाले हैं। भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2023 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर घंटे 55 हादसों में 20 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। साल 2023 में सड़क हादसों की संख्या 4.2 प्रतिशत बढ़कर 4,80,583 हो गई। सबसे ज़्यादा सड़क हादसों और मौतों की वजह ओवरस्पीड रही, जो कुल हादसों का 72 प्रतिशत है। रिपोर्ट में बिना सुरक्षा उपकरण ड्राइविंग करने वालों के लिए चेतावनी है, क्योंकि 2023 में सीटबेल्ट न पहनने से 8,441 चालक और 7,584 यात्री मारे गए, जबकि हेलमेट नहीं लगाने से सड़क हादसों में 39,160 बाइक सवार और 15,408 पीछे बैठे लोग अपनी जान गंवा बैठे।




























Views Today : 23
Views Last 7 days : 915
Views Last 30 days : 1568
Views This Year : 10571
Total views : 111044
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8