दमोह। दमोह जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई वार्ड में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वेंटिलेटर मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वार्ड में घना धुआं भर गया, जिससे वहां भर्ती 15 नवजातों की जान पर गंभीर संकट मंडराने लगा। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने गजब की सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत खिड़कियों के कांच तोड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। सभी बच्चों को तुरंत दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों के अनुसार सभी नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं।




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 210
Views Last 30 days : 682
Views This Year : 9243
Total views : 109716
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8