दुर्ग । दुर्ग में रेलवे स्टेशन में रविवार, दिनांक 04 जनवरी को ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के टेक्नीशियन की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड- 1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। यह हादसा दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अजय कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक की प्रथम पाली में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर एंड की ओर से एक खाली मालगाड़ी स्टेशन से होकर गुज़र रही थी। अचानक अजय कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को रेल्वे टैक से हटाकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8322
Total views : 108795
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8