सागर। सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा-सागर मार्ग पर बेबस नदी के पास तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीबी 9044 उमरिया से चावल की बोरियां भरकर नीमच की ओर जा रहा था। इसी दौरान सानौधा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा-सागर मार्ग पर बेबस नदी पुल के पास अचानक ट्रक के सामने गाय आ गई। जिसे देखकर ड्राइवर ने ब्रेकर लगाए तो ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रक संभाल पाता इससे पहले ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हुए। इस घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। सूचना पर सानौधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को लेजाकर अस्पताल में भर्ती कराया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8