लखनऊ 8 सितम्बर। उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य को देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उत्तरप्रदेश के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान का दौरा कर वहां की शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को यूपी में निवेश करने का न्योता दिया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर को एक वर्ल्ड-क्लास टेक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए विशेष नीतियों की घोषणा की है, जिसके तहत सरकारी विभाग बिना किसी टेंडर के स्टार्टअप उत्पादों की खरीद कर सकेंगे। इस पहल से राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।




























Views Today : 183
Views Last 7 days : 839
Views Last 30 days : 1489
Views This Year : 10479
Total views : 110952
Who's Online : 5
Your IP Address : 162.251.85.8