महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु. मोनिका सिंह जी और कु. प्रियंका सिंह जी ने माँ-गुरुवर के जयकारे लगाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री रामसिंह गौर जी ने कहा कि गुरुवरश्री ने हमें जो तीन धाराएं प्रदान की हैं, उन तीनों धाराओं पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना है। टीम प्रमुख मातादीन सेन जी ने कहा कि आज समाज को पन्नाधाय, सावित्री, रानी लक्ष्मीबाई जैसी माताओं और राम, कृष्ण, अर्जुन, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र जैसे महापुरुषों की ज़रूरत है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की जि़लाध्यक्ष श्रीमती कुसुम श्रीवास जी ने बहनों का आवाहन करते हुए कहा कि जागो, उठो और युग परिवर्तन के कार्य में सहभागी बनो।
टीम प्रमुख राकेश विश्वकर्मा जी ने भी अपने विचार रखे। अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8