गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के सोहना रोड पर रेयान एन्क्लेव में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से महिला को 139 वर्ग गज का प्लाट बेच कर 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जब महिला प्लाट पर कब्जे के लिए पहुंची तो पता चला कि वह प्लाट किसी दूसरे को पहले ही बेचा गया है। पीडि़त की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दजऱ् कर लिया है।
गुरुग्राम निवासी मीना आहूजा ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये में प्लाट खरीदा था। 2019 में आरोपी व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद जब वह प्लाट पर घर बनाने के लिए पहुंची तो उन्हें पता चला कि वह प्लाट पहले ही किसी दूसरे को बेचा जा चुका था। इस साजिश के बारे में आरोपी व्यक्ति की पत्नी को भी पता था। उसने महिला को दूसरी जगह प्लाट देने की पेशकश की, लेकिन इस दौरान भी उससे धोखाधड़ी हुई। इसके बाद पीडि़त महिला ने थाने में शिकायत की।





























Views Today : 39
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 1584
Views This Year : 10587
Total views : 111060
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8