कासगंज। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की तरह जून माह में भी चतुर्थ रविवार को माँ पाटलावती फार्म हाउस, गंज डुडवारा रोड, ज़िला-कासगंज, उत्तरप्रदेश में महाआरती क्रम सम्पन्न किया गया।
साधनाक्रम व दिव्य आरती के पश्चात् संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरुवर योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की जनकल्याणकारी विचारधारा पर चलें और नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाएं, तभी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
उद्बोधनक्रम के उपरान्त सभी भक्तों ने विघ्नविनाशक शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण कर जीवन को कृतार्थ किया।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8