मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की उसके ही दोस्तों के द्वारा हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने हत्या के बाद जुर्म को छिपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े किए और शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
शनिवार देर रात लिसाड़ीगेट में पिलोखड़ी नाले से छात्र का शव बरामद किया गया। इस मामले के बारे में एसपी सिटी भटनागर ने बताया कि समलैंगिक युवकों का गिरोह था, जिसने छात्र यश की हत्या किया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ा गया
पुलिस ने यश के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तो उसकी अंतिम लोकेशन लिसाड़ीगेट क्षेत्र के पिलोखड़ी के पास पाई गई। सीडीआर को खंगालने के बार पुलिस ने उसके दोस्त इमरान, शावेज, अली और सलमान को हिरासत में ले लिया। पहले ये लोग घटना से पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पूरा मामला खुल गया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 676
Views This Year : 19806
Total views : 120279
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8