Homeदेश प्रदेशआठ लोगों की सड़क हादसे में मौत, 14 घायल

आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत, 14 घायल

रायपुर। त्यौहार की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के परिवारों के लिए महाराष्ट्र की सीमा से एक बेहद दु:खद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के भंडारा ज़िले में एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच हुई सीधी भिड़ंत में रायपुर के रहने वाले 08 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

   प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर इलाके के निवासी थे, जो पारंपरिक पोला त्यौहार मनाने के लिए नागपुर की ओर जा रहे थे। भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News