नई दिल्ली। भारी बारिश की वजह से असम में बहुत ही खराब स्थिति पैदा हो गई है। असम में भीषण बाढ़ के चलते अभी तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य के 11 जि़ले बाढग़्रसित हैं। इसके अलावा भीषण बाढ़ की चपेट में लगभग 9 लाख लोग हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, बजली, कछार, चिरांग, डिबू्रगढ़, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जि़लों में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या कुल 08 लाख 88 हज़ार 177 है। असम बाढ़ के बीच सबसे बुरे हालात कछार जि़ले के हैं। यहाँ 5.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं मोरीगांव और नगांव 1.52 लाख और 1.45 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।
असम के 14 जि़लों के 28 राजस्व मंडल और 620 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति में राहत बचाव कार्य भी जारी है। असम में 75 हज़ार से अधिक लोग 173 राहत शिविरों में रह रहे हैं। वही अन्य 19 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। इस बाढ़ में फसलों की भारी क्षति हुई है। 14,402 हेक्टेयर से अधिक खेतों में पानी भरा हुआ है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8