शिमला। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण आग लगने का मामला प्रकाश में आया है और इसकी चपेट में एक नेपाली परिवार आ गया। रेस्क्यू में एक सात साल के बच्चे का शव निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवत: छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने अथक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समाचार लिखे जाने तक फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी था।




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 159
Views Last 30 days : 636
Views This Year : 9317
Total views : 109790
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41