Homeदेश प्रदेशअतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद उपजे विवाद पर जिला प्रशासन हुआ सख्त

अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद उपजे विवाद पर जिला प्रशासन हुआ सख्त

शहडोल। शहडोल जिले में कानून और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। पिछले दिनों जिले में की गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम के बाद मलबे और लोहे के सामान को उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और तीखी झड़प के मामले में जिला जनसंपर्क कार्यालय (पियारो) द्वारा आधिकारिक वस्तुस्थिति और प्रशासनिक रुख स्पष्ट किया गया है।   

पियारो कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के बाद किसी भी प्रकार की अशांति या आपसी गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 दोषियों पर मामला दर्ज

कानून को हाथ में लेने वाले और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ पुलिस ने उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News