भिवानी। हरियाणा का भिवानी जिला शनिवार देर शाम गोलियों की गूंज से दहल उठा। जि़ले में दो गांवों में अंधाधुंध गोलियां चलीं। पहला मामला सिवानी कस्बे का है और दूसरा दिनोद गांव का। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। दोनों वारदातों में घायल युवकों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पहला मामला सिवानी कस्बे का है। बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक पर दनादन गोलियां बरसाईं। दोनों पक्ष राजस्थान के बदमाशा हैं और जिन पर कई अपराधिक मामले दजऱ् हैं और बदमाशों पर ईनाम भी घोषित है। घायल को हिसार जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरे मामले में सदर थाना एसएचओ रमेशचन्द्र ने बताया कि दिनोद गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ। पुरानी रंजिश के चलते झगड़े में 23 वर्षीय प्रद्युमन पर हमला किया गया।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139