इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं इलाके में गुरुवार को बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। साथी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र इंदौर में नेवी की तैयारी करने महेश्वर से आया था।
टीआई शंशिकात चौरसिया के मुताबिक, घटना पिपल्याराव की है। यहाँ रजोमा अपार्टमेंट के रूम नंबर 36 में युवराज (18) पुत्र योगेश गहलोत, किराए से रहता था। रात करीब साढ़े नौ बजे के लगभग वह छत पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह मुंडेर से नीचे आ गिरा। उसकी चीख सुनकर बिल्डिंग के अन्य लोग बाहर पहुंचे। जहां सड़क पर युवराज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।




























Views Today : 25
Views Last 7 days : 290
Views Last 30 days : 872
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139