बाँदा। हर माह की भांति अगस्त माह में भी चतुर्थ रविवार को गिरजा मैरिज हाल, गायत्री नगर, बाँदा में महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया। सर्वप्रथम सीताराम राजपूत जी और लक्ष्मी कुशवाहा जी ने माँ-गुरुवर के जयकारे लगाए। पश्चात् साधनाक्रम पूर्ण करते हुए माता जगदम्बे और सद्गुरुदेव जी महाराज की आरती की गई।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष पवन कुमार सोनी जी ने कहा, नित्यप्रति माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना करने से हमारे अन्दर सहजभाव से दया, ममता, प्रेम, करुणा, वात्सल्य की भावना जाग्रत् होने लगती हँ। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठनमंत्री राम सिंह जी ने उपस्थित भक्तों का आवाहन किया कि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 125वें शक्ति चेतना जनजागरण शिविर, महाशक्ति शंखनाद में शामिल होकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। टीम प्रमुख लक्ष्मी कुशवाहा जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर जी ने आए हुए समस्त भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139