भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष (13 दिसंबर तक) 54 बाघों की मौत के बाद अब वन विभाग जागा है। मृत बाघों में आधे से ज़्यादा के शिकार की आशंका है, ऐसे में वन विभाग ने ऐसे शिकारियों की तलाश भी शुरू कर दी है, जो बार- बार इन मामलों में गिरफ्तार होकर जमानत पर छूटे हैं, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों की तलाश भी की जा रही है। खासकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं उससे सटे क्षेत्रों में बाघों के शिकार की आशंका के संबंध में यह अलर्ट जारी किया गया है।
वन विभाग के अनुसार, कई संदिग्ध लोगों द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास सक्रिय होकर बाघों के शिकार की कोशिश की जा रही है।



























Views Today : 23
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 870
Views This Year : 3364
Total views : 103837
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139