मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुंबई स्थित कंपनी मेसर्स रक्षा बुलियन और मेसर्स क्लासिक मार्बल्स के 04 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने छापे में 91.5 किलो सोना और 340 किलो चांदी ज़ब्त की है। इसकी कीमत लगभग 47.76 करोड़ बताई जा रही है।
बताया गया कि छापेमारी के दौरान सराफा कंपनी के परिसर से कुछ गुप्त निजी लॉकर्स की चाबियां मिलीं थीं। निजी लॉकर्स की तलाशी लेने पर पता चला कि लॉकर का इस्तेमाल बिना नियमों के पालन के किया जा रहा था। उसमें कोई केवाईसी का पालन नहीं किया गया। न ही परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा था।
मिली रक्षा बुलियन का सोना-चांदी
परिसर में 761 लॉकर मिले, जिनमें से तीन रक्षा बुलियन के थे। जिनके एक लॉकर से 91.5 किलो सोना और दो अलग-अलग लॉकर्स से 152 और 188 किलों चांदी ज़ब्त की गई। पारेख एल्युमिनेक्स लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मार्च 2018 से चल रहा है। कंपनी पर आरोप था कि इसने बैंकों से झूठ बोल कर 2,296.58 करोड़ रुपए का लोन लिया था। 2019 में इस मामले में 205 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139