फलों का सेवन ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि ये स्किन को भी जवान और खूबसूरत बनाते हैं। सभी फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौज़ूद होते हैं, जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। फलों का सेवन अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी है। नित्यप्रति फलों का सेवन करने से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप- 2 डायबिटीज के ख़्ातरे से बचा जा सकता है। फलों का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी हेल्दी रहती है। कुुछ फल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं।
चीकू एक ऐसा फल है, जो अच्छी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। चीकू को कई नामों से पुकारा जाता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में रहते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों का उपचार होता है।
बीमारी में अक्सर डॉक्टर चीकू खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसे पचाना बेहद आसान काम होता है। ये बॉडी को एनर्जी देता है और बॉडी को जल्दी सेहतमंद करता है।
कब्ज का उपचार
चीकू का ना सिर्फ स्वाद अच्छा लगता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है वो चीकू का सेवन कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। चीकू में मौज़ूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से निज़ात दिलाता है।
हड्डियों को मज़बूत बनाता है
चीकू का सेवन करने से हड्डियां मज़बूत होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस से भरपूर चीकू हड्डियों को मज़बूत बनाता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए चीकू का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना एक चीकू खाने से हड्डियां मज़बूत बनती है।
वजन कम करने में है असरदार
चीकू का सेवन करने से वेट लॉस जर्नी आसान होती है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। चीकू का सेवन वजन कम करने में मददगार है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139