नालंदा और सासाराम में फायरिंग और बमबाजी, एक की मौत, कई घायल
पटना। बिहार के पाँच जि़लों में गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झडप हुई और उपद्रवियों ने नालंदा के बिहार शरीफ व सासाराम में फायरिंग और बमबाजी की। नालंदा में गोली लगने से एक की मौत हुई है, जबकि दोनों जगहों पर कई लोग घायल हैं। बिहार शरीफ, सासाराम और गया में 125 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। मुंगेर में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामले को संभाला। पुलिस के मुताबिक सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।
सासाराम पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139