शिमला। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें पीओके को लेकर धैर्य रखना चाहिए। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने उनसे कहा कि वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके ) चाहते हैं।
उन्होंने कहा, इस देश के लोग अच्छी तरह से मूल्यांकन कर सकते हैं कि पहले की सरकारों ने क्या किया और वर्तमान सरकार क्या कर रही है? कांग्रेस आज़ादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रही है, लेकिन केवल दो प्रधानमंत्री-अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी ने ही हिमाचलप्रदेश को महत्त्व दिया। आज हिमाचलप्रदेश में एक नहीं छह मेडिकल कॉलेज या तो खुल गए हैं या खुल रहे हैं। यहां एम्स भी खोला गया है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139