बाड़मेर। बाड़मेर ज़िले में पुलिस ने नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सदर क्षेत्र के केरली, आदर्श चवा इलाके में छापामारी कर अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का पदार्फाश किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 40 किलो एमडी ड्रग बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत क़रीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने फैक्टरी से भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त रसायन, मशीनें और अन्य उपकरण भी ज़ब्त किए हैं। ज़ब्त सामग्री से लगभग 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी।
पुलिस ने मौके से मकान मालिक भैराराम पुत्र हनुमानाराम जाट, निवासी-केरली, आदर्श चवा को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि इस फैक्ट्री का मास्टरमाइंड कुख्यात तस्कर मोटाराम पुत्र वीरमाराम जाट, निवासी-आदर्श चवा बताया गया है। उसके साथ दिनेश गिरी पुत्र अचलगिरी स्वामी निवासी रावतसर और एक अन्य फौजी को भी नामजद किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139