इंदौर। पेट्रोल पंप के प्रबंधक उमेश राजाराम जाधव से बाइक सवार बदमाशों ने 27 लाख 58 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाए। बदमाशों ने आंख में मिर्ची फेंकी, लेकिन उमेश झुक गए और बदमाशों को भागना पड़ा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना एरोड्रम थाना अंतर्गत वेंकटेश नगर (साईं विला के सामने) की है। फरियादी उमेश राजाराम जाधव, निवासी-दामोदर नगर की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उमेश 60 फीट रोड स्थित गुरुकृपा पेट्रोल पंप पर प्रबंधक के हैं। बताया गया कि उमेश जी 12 फरवरी की सुबह करीब 11.15 बजे बाइक से 27 लाख 58 हजार रुपये लेकर एयरपोर्ट रोड की आइडीबीआइ बैंक जा रहे थे।
गुरुवार को पुलिस ने अनिकेत सिंह चौहान, तुषार सूर्यवंशी, रितिक सकनूर और अतुल प्रजापत को पकड़ लिया। अतुल पहले पंप पर नौकरी करता था। टीआई राजेश साहू के मुताबिक रैकी करने में शामिल लक्की फरार है।




























Views Today : 33
Views Last 7 days : 925
Views Last 30 days : 1578
Views This Year : 10581
Total views : 111054
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8