नई दिल्ली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और रायल सऊदी नौसेना बलों के चीफ आफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस अल-घोफैली ने गुरुवार को नौसेना में आपसी सहयोग को और मज़बूत करने के लिए सहयोगी तंत्र और उपायों पर चर्चा की।
रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। अल-घोफैली 10 जनवरी से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इसमें कहा गया कि उनकी यह यात्रा सऊदी अरब और भारत की नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है। बयान में कहा गया है कि एडमिरल अल-घोफैली ने एडमिरल कुमार से मुलाकात की।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नौसेना विभिन्न पहलों के माध्यम से रॉयल सऊदी नौसेना बल के साथ सहयोग करती है, इनमें द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास अल मोहद अलहिंदी, संयुक्त प्रशिक्षण और समुद्री परिचालन आदि शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से सऊदी अरब के विभिन्न बंदरगाहों पर पोर्ट काल कर रहे हैं।





























Views Today : 36
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 1581
Views This Year : 10584
Total views : 111057
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8