रायपुर। पिछले 32 दिनों से दुबई की जेल में बंद महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटरों में शामिल रवि उप्पल को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। उप्पल के प्रत्यर्पण के लिए ईडी की ओर से लगाए गए आवेदन को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने बुधवार को स्वीकार कर मंजूरी दे दी है।
ईडी अब उप्पल से जुड़े दस्तावेज भारतीय दूतावास को भेजने की तैयारी में जुट गई है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय के अनुसार, ईडी की विशेष अदालत ने दुबई स्थित सक्षम न्यायालय को प्रत्यर्पण के तहत उसे भारत लाने के लिए आग्रह पत्र जारी कर दिया है।





























Views Today : 37
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 1582
Views This Year : 10585
Total views : 111058
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8