हमीरपुर, अजय शिवहरे। हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे वासु शिवहरे जी और चाहत गुप्ता जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव सन्नो शिवहरे जी ने कहा कि हमें घर-घर जाकर लोगों को भगवती मानव कल्याण संगठन की जनकल्याणकारी विचारधारा से अवगत कराना है और समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुन्तला कुशवाहा जी ने कहा कि आज चाहे समाजिक क्षेत्र हो, धार्मिक क्षेत्र हो या फिर राजनीतिक क्षेत्र, इन सभी क्षेत्रों में समाज को लूटा जा रहा है। हम सभी को इन लुटेरों का चेहरा उजागर करने की ज़रूरत है, हमें सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की ज़रूरत है, जिससे समाज लुटने से बच सके।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी और पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति कुशवाहा जी ने किया




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 260
Views Last 30 days : 1265
Views This Year : 7075
Total views : 107548
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31