जबेरा, दमोह। हर माह की भांति जनवरी माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा, जि़ला-दमोह में मासिक महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि ‘जो लोग अनीति-अन्याय-अधर्म के मार्ग पर चल रहे हैं, उन्हें हम धर्मनीति के मार्ग पर लाकर उनके आचरण में बदलाव करना चाहते हैं।Ó भारतीय शक्ति चेतना पाटी, महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष मालती ठाकुर जी ने कहा कि ‘हमारे सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने बरसों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि आने वाले समय में सनातनधर्म का परचम लहरायेगा और आज वह भविष्यवाणी सत्यरूप में परिलक्षित है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का विशाल व भव्य मंदिर बनना, इसी भविष्यवाणी की कड़ी है।Ó
संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा कि ‘आज यदि कोई संगठन समाज में नि:स्वार्थभाव से समाजसेवा कर रहा है, तो वह है भगवती मानव कल्याण संगठन। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हज़ारों परिवारों को नशे-मांसाहार से मुक्त कराकर साधना के पथ पर बढ़ाने का कार्य किया है।Ó किसान मोर्चा के जि़ला उपाध्यक्ष मगन यादव जी और युवा मोर्चा के प्रांतीय सचिव विनोद सिंह जी ने भी अपने विचार रखे। अन्त में प्रकाश सिंह जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश राय जी ने सफलतापूर्वक किया



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 94
Views Last 30 days : 840
Views This Year : 8251
Total views : 108724
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243