बेंगलुरु। विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि दुनिया आज महाशक्तियों को संतुलित करने के लिए भारत जैसा देश चाहती है। वे बेंगलुरु में पीईएस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति, कश्मीर मुद्दे और अपनी पुस्तक व्हाई भारत मैटर्स पर अपने विचार रखे।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की साख दुनिया में लगातार बढ़ रही है। आज दुनिया वास्तव में स्थापित शक्तियों को संतुलित करने के लिए हमारे जैसा देश चाहती है। अब हम अपने स्टैंड पर कायम रहते हैं फिर चाहे वह यूक्रेन मसला हो या हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का। हमारे ऊपर रूस के साथ व्यापारिक-आर्थिक लेनदेन रोकने और क्वाड में शामिल नहीं होने का दबाव था, लेकिन हम दोनों के ख़्िाला$फ मज़बूती से खड़े रहे।




























Views Today : 25
Views Last 7 days : 290
Views Last 30 days : 872
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139