नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि उसके जहाज व विमान निगरानी बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा अभियान को जारी रखेंगे। गत एक सप्ताह में, क्षेत्र में तैनात नौसेना के कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में जहाजों व अन्य पोतों की जांच की है।
नौसेना ने पिछले महीने पोरबंदर तट से 220 समुद्री मील पर एमवी केम प्लूटो को ड्रोन से निशाना बनाए जाने सहित कई व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाओं को देखते हुए समुद्री निगरानी बढ़ा दी है।
भारतीय नौसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय नौसैनिक समुद्री गश्त विमान और पायलट रहित विमान से क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर निगरानी पुख्ता करने के लिए तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय कर रही है।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139