झज्जर (हरियाणा)। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में बाबा हरदयाणा मंदिर, ग्राम सेहलंगा, जि़ला झज्जर (हरियाणा) में नववर्ष के प्रारम्भ अवसर पर 24 घण्टे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया। इससे पहले सद्भावना रैली निकालकर नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।
आयोजित दिव्य अनुष्ठान के समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अनीता जी ने कहा कि ”सद्गुुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा धर्म के नाम पर फैले आडम्बरों व भटकावों को दूर करते हुए सनातन साधनात्मकवृत्ति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। संगठन का लक्ष्य आत्मा की मूल जननी माता भगवती दुर्गा जी की साधना से जन-जन में चेतना जाग्रत् करके मानवीय व समाजिक मूल्यों को स्थापित करना है।ÓÓ टीम प्रमुख ओजस्वी कालियावास ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के उपरान्त, प्रान्तीय संगठनमंत्री अरविन्द जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 2
Your IP Address : 216.73.217.31