संकल्प शक्ति। मानवता की सेवा हेतु तत्पर भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के द्वारा सिद्धाश्रम स्थित नि:शुल्क वस्त्र सहायता केन्द्र से निर्धन व ज़रूरतमन्द लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नित्यप्रति वस्त्रों का वितरण किया जाता है और समाज में इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
विदित हो कि गत वर्षों की भांति, वर्ष 2024 के प्रारम्भ दिवस, दिनांक 01 जनवरी को आसपास के ग्रामों व दूर-दराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों को वस्त्र प्रदान किया गया। वस्त्रों के वितरण का कार्य पंचज्योति शक्तिीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की प्रधान न्यासी शक्तिस्वरूपा बहन ज्योति शुक्ला जी और भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न रजत मिश्रा जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नि:शुल्क वस्त्र प्राप्त करने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही।
वस्त्र वितरण के क्रम में शीतऋतु होने के कारण सर्वाधिक ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।





























Views Today : 39
Views Last 7 days : 931
Views Last 30 days : 1584
Views This Year : 10587
Total views : 111060
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8