जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 34 में बरगी के तिंसी रेल फाटक के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बरगी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि हादसा कैसे हुआ?
जानकारी के अुनसार, युवक ने बाइक की गति धीमी की तभी पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक ब्रिज से नीचे उतर रहे थे। गड्ढा आने पर बाइक की गति धीमी की थी, तभी पीछे से आ रही कोई गाड़ी टक्कर मारते हुए निकल गई। मृतकों के नाम गोलू पटेल और महेश पटेल बताए गए हैं। दोनों बरगी के रहने वाले थे।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 196
Views Last 30 days : 706
Views This Year : 8530
Total views : 109003
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.165