चिलगोजा शरीर के लिए फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में से एक है। इसमें मौज़ूद पोषकतत्त्व शरीर को पोषण देने के अलावा कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। गोंद चिलगोजा भी चिलगोजा का एक रूप है। सही तरीके से इसका सेवन करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर करने में फायदा मिलता है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से लोग डाइट का ठीक ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। लंबे समय तक शरीर में पोषकतत्त्वों की कमी के कारण बीमारियां बढऩे लगती हैं। ऐसे में आप इससे बचाव के लिए गोंद चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं।
आइये जानते हैं गोंद चिलगोजा खाने का तरीका
1. हृदय सम्बंधी बीमारियों में
गोंद चिलगोजा में विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हृदय मज़बूत रहता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। आप गोंद चिलगोजा को कई तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. डायबिटीज में
चिलगोजा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोंद चिलगोजा का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और वजन बढऩे का ख़्ातरा कम होता है।
3. कम करे हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल, खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की देन है। शरीर में बढे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए गोंद चिलगोजा का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। चिलगोजा कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई मिनरल्स का भंडार होता है। आप इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गोंद चिलगोजा का सेवन कर सकते हैं।
4. वजन कम करने के लिए
वजन कम करने के लिए गोंद चिलगोजा खाना बहुत फायदेमंद होता है। गोंद चिलगोजा खाने से आपको भूख कम लगती है और शरीर में फैट कम होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया को ठीक करने में मदद करते हैं।
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं के शरीर में खून की कमी, शरीर में पोषकतत्त्वों की कमी जैसी परेशानियों का ख़्ातरा ज़्यादा रहता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को रोजाना गोंद चिलगोजा का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान गोंद चिलगोजा खाने से कई फायदे मिलते हैं।
6. कमज़ोरी करे दूर
चिलगोजा की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से खांसी, दमा, बुखार और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा शरीर की कमज़ोरी दूर करने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चिलगोजा का तेल गठिया और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में चिलगोजा खाने से विशेष फायदे मिलते हैं।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59