जबेरा, दमोह। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति सितम्बर माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा, जि़ला-दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे कुमारी मोहनी ठाकुर जी और कुमारी लक्ष्मी ठाकुर चौपरा जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष मलखान सिंह जी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का प्रभाव समाज में तेजी से पड़ रहा है और लोगों के जीवन में तेजी के साथ परिवर्तन आ रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रांतीय सचिव बहन ललिता पाल जी ने कहा कि अगर किसी को परम पूज्य गुरुवरश्री की कृपा का एहसास करना हो, तो वह व्यक्ति नशे-मांसहार से मुक्त होकर चरित्रवान् जीवन अंगीकार कर ले और माता भगवती की साधना करने लगे। उसके जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान सहजरूप से होता चला जायेगा।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि मध्यप्रदेश का किसान महंगाई की मार झेल रहा है, किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम न मिलने के कारण किसान कजऱ् में डूबता चला जा रहा है, इसकी चिंता किसी भी सत्ताधारी राजनीतिक दल को नहीं है। किसानों की परेशानी का समाधान करने वाला कोई नहीं है। लेकिन यदि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहले किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी।
पार्टी के विधानसभा क्षेत्र 56, जबेरा के प्रत्याशी डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्रह शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से सामाज में तेजी के साथ परिवर्तन आ रहा है। समाज के लोग अब यह कहने लगे हैं कि हमें भी भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़कर आपके साथ चलना है, क्योंकि आप लोग एक सत्य की विचारधारा को लेकर समाजकल्याण का कार्य कर रहे हैं। उपस्थित भक्तों के समक्ष संगठन के केन्द्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जीलाल सेन जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद यादव जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59