हमीरपुर (अजय शिवहरे)। हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न हुआ। ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे बहन महक जी और कु. मांडवी शिवहरे जी ने लगवाए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री रामसिंह गौर जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री की भविष्यवाणी है कि एक समय ऐसा आएगा, जब इस भूतल पर भगवती मानव कल्याण संगठन के समकक्ष अन्य कोई संगठन नहीं होगा और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम विश्व की धर्मधुरी बनेगी तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का कोई शक्तिसाधक या शक्तिसाधिका के हाथों से दिल्ली के लालकिले में ध्वाजारोहण होगा। अत: हम सभी को इन तीनों धाराओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।
पार्टी की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन में ही सुख-शांति निहित है। पार्टी के जि़ला बांदा के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी जी ने कहा कि बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा देने के साथ ही सत्यधर्म के मार्ग पर बढ़ाना हम सभी का कत्र्तव्य है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखें!
अंत में पार्टी के कुरारा ब्लाक के अध्यक्ष देवनारायण पांडेय जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीओम योगभारती जी ने किया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 2
Your IP Address : 216.73.217.31