लखनऊ। फुलस्पीड से कार चला रहे 25 वर्षीय सार्थक पहवा स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और उसकी कार शनिवार देर रात करीब ढाई बजे गोमतीनगर में अंबेडकर पार्क चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सार्थक की मौत हो गई। वहीं, साथ में बैठी एक युवती घायल हो गई है।
गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक सार्थक पहवा निरालानगर का निवासी है, जो देर रात लोहिया पार्क की ओर से कार चलाते हुए आ रहा था कि एकाएक कार चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पाँच-छह बार पल्टी खा गई।
राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटन की सूचना दी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7072
Total views : 107545
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31