कबरई, महोबा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 26-27 अगस्त को हनुमान मंदिर प्रांगण, कबरई में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि ”दिव्य अनुष्ठानों के माध्यम से सनातनधर्म की ध्वजपताका फहराई जा रही है। टीमप्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ”संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनजागरण अभियानों के माध्यम से नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् समाज का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की शाखा-जि़ला-बांदा के अध्यक्ष पवन सोनी जी ने कहा कि ”यदि जीवन में सुख-शान्ति चाहिए तो माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना करें।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के जि़ला प्रभारी रामबाबू श्रीवास जी ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।





























Views Today : 33
Views Last 7 days : 69
Views Last 30 days : 676
Views This Year : 8384
Total views : 108857
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250