सीधी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 22-23 अगस्त को सीधी जि़ले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के रामपुर नैकिन के खड्डी कला गांव में पेट्रोल पंप के पास 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि ” भगवती मानव कल्याण संगठन जहाँ दिव्य अनुष्ठानों के माध्यम से समाज को चेतनावान् बनाने का कार्य कर रहा है, वहीं संगठन के द्वारा समाज को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रही है। जबकि, सरकार नशे का व्यापार करवा रही है। परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने मानवता को बचाने के लिए नशे के व्यापार को बंद करने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आवाहन किया, लेकिन जब इन देशद्रोही मानसिकता के लोगों को समझ नहीं आया, तब भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया गया। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, समाज को नशे का ज़हर बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं, वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी समाज को नशे से मुक्त करके नवीन जीवन प्रदान करना चाहती है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् आभार प्रदर्शन नीलेश कुमार गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन भारत पटेल जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 91
Views Last 30 days : 657
Views This Year : 8346
Total views : 108819
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250