संकल्प शक्ति, अलोपी शुक्ला। भारत का चन्द्रयान-3 ठीक 06 बजकर 04 मिनट पर चांद पर उतर गया। एक ओर पूरा विश्व कयास लगा रहा था कि चाँद के साउथ पोल पर जहाँ आज तक किसी देश का यान नहीं उतर सका, वहीं भारत का चन्द्रयान उतरेगा या नहीं, लेकिन ऋषिवर सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने दिनांक 23 अगस्त 2023 की सुबह ही आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा मातेश्वरी दुर्गाजी की आरती करने के पश्चात् भविष्यवाणी कर दी थी कि चन्द्रयान-3 अपने नियत समय पर चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक उतरेगा और विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित करेगा। अत: सिद्धाश्रम का महत्त्वपूर्ण प्रसाद हलुआ बनवाकर तैयार रखा जाए।
दिनांक 23 अगस्त को चन्द्रयान के सफलतापूर्वक उतरनेे की खबर प्रसारित होते ही जहाँ पूरा देश उल्लास में था, वहीं ऋषिवर की अध्यात्मिकस्थली पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पर हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। सायं 06:30 बजे श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ मंदिर के आरतीक्रम में सम्मिलित होने के बाद सभी सिद्धाश्रमवासी और आगन्तुक भक्तों ने ऋषिवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के श्रीचरणों को स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद गाय के शुद्ध घी से निर्मित हलुआ प्रसाद को अतिप्रसन्नचित्तमुद्रा में ग्रहण किया।
मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूँ
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 653
Views This Year : 8342
Total views : 108815
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250