शिलाई, हिमांचल। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में गुरुवार की शाम एक ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
शिलाई पुलिस के अनुसार, गुरुवार को देर शाम लगभग सात बजे एक ऑल्टो कार रोनहाट से लाणी-बोराड़ की तरफ जा रही थी, जो कि जासवीं केंची के समीप कार अनियंत्रित होकर $करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रोनहाट कॉलेज के 47 वर्षीय प्रोफेसर डॉ. रमेश भारद्वाज पुत्र शिवराम, निवासी ग्राम-बोहराड, 18 वर्षीय साक्षी शर्मा पुत्री भरतू राम, निवासी ग्राम-किणु-पनोंग और 38 वर्षीय जयराम शर्मा पुत्र सिंगाराम, निवासी ग्राम-लाणी, उपतहसील रोनहाट, जि़ला-सिरमौर के रूप में हुई है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 272
Views Last 30 days : 1287
Views This Year : 7129
Total views : 107602
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23