दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को गल्ला मंडी, दमोह के प्रांगण में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन के केंद्रीय प्रचारमंत्री भुज्जी लाल जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी की विचारधारा को जीवन में उतारें, सत्यधर्म के मार्ग पर चलें, नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाएं, तभी हम स्वस्थ रहते हुए जनकल्याण के साथ आत्मकल्याण कर सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आरती ठाकुर जी ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा धर्म और कुछ नहीं।
अंत में आए हुए भक्तों के प्रति पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रांतीय सचिव सूरत सिंह जी ने के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8