सागर। सागर में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर ने दो शातिर बदमाशों को जिलाबदर किया है। अपराधियों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया है। पुलिस के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के अपराधी सौरभ पुत्र प्रेम अहिरवार, उम्र 21 साल, निवासी-मढिय़ा विट्ठल नगर, पुत्तु उर्फ प्रेयांश पुत्र दुर्गाप्रसाद अहिरवार, उम्र 21 साल, निवासी-गणेश मंदिर के पास, मढिय़ा विट्ठल नगर, सागर के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
दोनों अपराधियों पर छह माह के लिए सागर जिले की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। दोनों अपराधी बगैर अनुमति के जिले की सीमा में नहीं आ सकते है। पुलिस के अनुसार, जिलाबदर किए गए अपराधियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध वसूली, छेड़छाड़, मारपीट, लूट, कटरबाजी आदि गंभीर आरोप थे। आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने अपराधियों को जिले की सीमा के बाहर छोड़ दिया है।





























Views Today : 24
Views Last 7 days : 156
Views Last 30 days : 657
Views This Year : 9356
Total views : 109829
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151