बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे के मैनेजर राजेश उरांव द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी लाश लालखदान फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिली है। सिर और धड़ अलग-अलग था। बताया जा रहा है कि, उसमें घर में कहा था कि, इन दिनों उसे नींद नहीं आती है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
शुक्रवार को लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा, तो तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान धानमंडी के पास विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी राजेश उरांव (45) के रूप में हुई है। राजेश मूल रूप से सक्ती जि़ले के बाराद्वार के रहने वाले थे।
राजेश जीएम कार्यालय में चीफ मटेरियल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रेलवे मैनेजर राजेश आए दिन शराब पीकर घर आते थे। शराब के नशे में उनका पत्नी से भी विवाद हुआ था। फिर बाद में उन्होंने कुछ दिन पहले शराब पीना छोड़ दिया, लेकिन नशा छोडऩे के बाद वह बेचैन रहने लगा था और घर में कई बार उसने कहा था कि मुझे रात में नींद नहीं आती है और वह परेशान रहता था।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31