इम्फाल। मणिपुर सरकार ने शनिवार से राज्य में म्यांमार से आए लोगों का बायोमीट्रिक डेटा लेना फिर शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य मणिपुर में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के नागरिकों की पहचान करना है। यह काम सितंबर 2023 तक पूरा करने को कहा गया है। ये काम पहले भी चल रहा था, लेकिन राज्य में हिंसा के चलते बंद कर दिया गया था।
ज्ञातव्य है कि कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 03 मई से जारी हिंसा में 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 5,995 मामले दजऱ् किए गए हैं और 06 हज़ार से ज़्यादा लोग हिरासत में हैं। इस हिंसा में आगजनी की 05 हज़ार से अधिक घटनाएं हुई हैं, 60 हज़ार लोग बेघर हो चुके हैं। राज्य की हिंसा रोकने के लिए सरकार अब घुसपैठियों की पहचान कर रही है।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151