Homeक्षेत्रीयरीवा में थाने में एसआई ने टीआई को गोली मारी, हत्या के...

रीवा में थाने में एसआई ने टीआई को गोली मारी, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रीवा। रीवा के सिविल लाइन थाने में एसआई बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उनके कंधे में धंसी गोली निकाली। डॉक्टरों ने बताया की टीआई की हालत खतरे से बाहर हैं।

इधर फायरिंग की घटना के बाद आरोपी एसआई को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। वहीं एडीजी ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया है।

घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।  

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News