त्वचा पर गंदगी और पसीने की वजह से कई समस्याए होने लगती हैं। गर्मी में पसीना आने से अधिकतर लोगों की त्वचा के पोर्स बंद होजाते हैं, ऐसे में यदि त्वचा को सही तरह साफ नहीं किया जाए, तो यह बंद रह सकते हैं। जिसके कारण लोगों की त्वचा पर एक्ने और ब्लैक हेड्स की समस्या होने लगती है। आज के दौर में ब्लैकहेड्स की समस्या कई लोगों में देखी जा सकती है। इस समस्या को आप घरेलू उपायों से दूर कर सकते हैं। इसमें ग्रीन टी का स्क्रब भी रामबाण की तरह कार्य करता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लैकहेड्स को साफ करने में सहायक होते हैं। इस स्क्रब को घर पर बनाया जा सकता है। साथ ही इससे त्वचा को एक्सफोलिएट किया जा सकता है।
कैसे बनाएं ग्रीन टी का स्क्रब?
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ग्रीन टी की बेग को गर्म पानी में भिगोकर रख दें। करीब 4 से 5 मिनट बाद ग्रीन टी के बैग को पानी से अलग कर उसके बैग को खोलकर उसकी चाय पत्तियों को निकाल लें। एक बाउल में चीनी और शहद को साथ में मिलाएं। शहद में त्वचा की नमी को बनाए रखने के गुण होते हैं। इसके बाद इस मिश्रण में ग्रीन टी की पत्तियों को डालें। इसके बाद इसमें नारियल तेल को डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इसमें नींबू का रस मिलाएं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा की गंदगी को साफ करने और त्वचा में निखार लाने के कार्य करता है। लीजिए आपका स्क्रब तैयार है।
स्क्रब को इस्तेमाल कैसे करें?
इस स्क्रब को लगाने से पहले आप चेहरे को साफ कर लें। इसके लिए आप क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं। चेहरे को साफ करने के लिए आप नॉर्मल पानी भी ले सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद त्वचा को सुखा लें। इसके बाद तैयार स्क्रब को चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ग्रीन टी के स्क्रब को ब्लैकहेड्स पर लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 2 से 3 मिनट मसाज करने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और आपके पोर्स खुल जाते हैं। इसके बाद ब्लैकहेड्स साफ होजाते हैं। इसके बाद आप हल्के गुनगुने पानी से ग्रीन टी स्क्रब को साफ कर लें। इसके बाद आप मॉइस्चराइजिंग क्रीम का उपयोग करें।
स्क्रब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
ग्रीन टी- 2 बैग या ग्रीन टी की पत्तियां, लगभग 2 चम्मच, शहद- 1 बड़ा चम्मच,
चीनी- दो बड़े चम्मच, नारियल का तेल- 1 चम्मच,
नींबू का रस- 1 चम्मच।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151