उज्जैन। उज्जैन से 35 किमी दूर कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग को एक हज़ार साल पुराने शिव मंदिर का गर्भगृह मिला है। आयुक्त पुरातत्व के निर्देशन में डॉ. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा चल रही खुदाई के दौरान ये धरोहर मिली है। यहाँ परमार कालीन एक हज़ार वर्ष प्राचीन मंदिर के शिलालेख, स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी की मूर्ति व जलहरी खंडित अवस्था में निकली हैं।
एक वर्ष पहले शुरू खुदाई के दौरान अंदाजा लगाया गया था कि यहां गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद भोपाल की टीम ने सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहाँ खुदाई शुरू की गई। एक बड़ा शिवलिंग भी मिला है। डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के अनुसार खुदाई के दौरान मिले मंदिर की लंबाई लगभग 15 मीटर है। यह उस समय का काफी बड़ा मंदिर रहा होगा। अभी खुदाई जारी है।
ज़मीन में दबे हैं मंदिर के रहस्य
खुदाई के दौरान मिले पूर्व मुखी शिव मंदिर में पूरा मंदिर दबा मिला था। पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। ज़मीन में मंदिर के रहस्य दबे हुए हैं।




























Views Today : 70
Views Last 7 days : 1080
Views Last 30 days : 1918
Views This Year : 10989
Total views : 111462
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8